झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में बच्ची की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 5:47 PM

विज्ञापन

मीरगंज थानाक्षेत्र

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र के दमेली पंचायत के संझाघाट कहार टोला वाड नम्बर 8 में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के फेर में एक बच्ची की मौत हो गयी. एक के बाद एक सूई लगाने के बाद बीमार बच्ची ने दम तोड दिया. घटना के बाद परिजनों ने मीरगंज थाना को इसकी सूचना दी. मीरगंज थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . इस बाबत मीरगंज थाना अध्यक्ष राजेश रंजन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है . मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी. जानकारी के अनुसार, गांव के किशोर राम की बेटी मुस्कान कुमारी (08) को जड़पात का घाव हो गया था. 15 दिन से उसका उपचार गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक अशोक कुमार महतो के द्वारा किया जा रहा था. उसका बुखार व घाव ठीक नहीं हो रहा था. इसे लेकर शुक्रवार की शाम में सुई देने पर उल्टी हुई. पुनः दूसरी सुई लगायी तो बच्ची की मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन