कटिहार में सड़क हादसे में खूंटी धुनेली पंचायत के एक व्यक्ति की मौत, सात घायल, मचा कोहराम

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Mar 2026 8:07 PM

विज्ञापन

कटिहार जिला अंतर्गत समेली के निकट सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे चालक को झपकी आने के बाद बोलेरो वृक्ष से टकराते हुए गड्ढे में गिर गयी.

विज्ञापन

श्रीनगर. कटिहार जिला अंतर्गत समेली के निकट सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे चालक को झपकी आने के बाद बोलेरो वृक्ष से टकराते हुए गड्ढे में गिर गयी. इस हादसे में श्रीनगर प्रखंड के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हैं. सभी खूंटी धुनेली पंचायत के निवासी बताये गये. सभी घायल का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है. इस घटना के मृतक खूंटी धुनेली पंचायत के वार्ड 13 निवासी 65 वर्षीय अनूप लाल मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पत्नी जयमाला देवी ने बताया कि उनके पति मृतक अनूप लाल मेहता दो दिन पूर्व गोगरी जमालपुर बाबा नाम केवलम के एक भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये हुए थे. उधर से लौटने के क्रम में यह घटना घटित हुई है. जानकारी के अनुसार, खूंटी धुनेली पंचायत के सरपंच पति विश्वजीत मेहता की बोलेरो से खूंटी धुनेली पंचायत निवासी कल आठ लोग इस पर सवार होकर जमालपुर बाबा केवलम भक्ति कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच कटिहार जिला अंतर्गत डूमर से आगे समेली के निकट वाहन चालक को नींद आ गयी और यह हादसा हो गया. बोलेरो पर सवार अनूप लाल महतो की घटनास्थल पर उनकी मौत हो गयी. इस घटना में राजद के प्रखंड योगेंद्र प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रखंड अध्यक्ष का एक हाथ व एक पैर फैक्चर हो गया है और गंभीर चोटें लगी है. वहीं इस घटना में पोस्टमास्टर सुनील कुमार राय, पूर्व उपमुखिया पति संजय विश्वास सरपंच पति विश्वजीत मेहता, जयकृष्णा राय, निक्कू कुमार, सरपंच के छोटे पुत्र घायल हुए हैं. सभी घायल का इलाज पूर्णिया में चल रहा है. मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है. मृतक की पत्नी जयमाला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. कटिहार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक अनूप लाल मेहता काशव परिजनों को सौंप दिया

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन