Bihar News: बिहार के पूर्णिया में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jan 2025 12:48 PM

विज्ञापन

अगलगी की तस्वीर

Bihar News: पूर्णिया के अमौर में एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. दमकल की गाड़ी ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया के अमौर में एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. दमकल की गाड़ी ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित दुकानदार ने अगलगी में 12 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पीड़ित दुकानदार ने अगलगी में 12 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है. घटना अमौर के शिव दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है. पीड़ित दुकानदार की पहचान अमौर निवासी सुशील कुमार साह के रूप में की गई है.

पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर दी जानकारी

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह वे देर रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर आ गए थे. वे गहरी नींद में थे कि तभी रात में उन्हें दुकानदार उत्तम गुप्ता ने फोन कर आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे दौड़े भागे अपनी दुकान पहुंचे. यहां पहुंचने पर दुकान के अंदर से आग की भयानक लपटें देखी. उसके बाद आपसी सहयोग से बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें शांत होने के बजाय उठती गईं. इसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल कर अगलगी की सूचना दी गई.

Also Read: बेहद ऐतिहासिक होगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती, शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, जानें पूरा शेड्यूल

घटनास्थल पर सीओ ने पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. घंटों मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया. जब तक आग बुझी, दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था. दुकान मालिक के अनुसार, दुकान में करीब 12 लाख का सामान था. अगलगी में सब सामान राख में बदल गया. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सुधांशु मधुकर ने स्थल का जायजा लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन