चैती नवरात्र पर रानीपतरा के मां बागेश्वरी सिद्धपीठ से निकली भव्य कलशयात्रा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Mar 2026 6:44 PM
पूर्णिया पूर्व
पूर्णिया पूर्व. चैती नवरात्र पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित प्रसिद्ध मां बागेश्वरी सिद्धपीठ मंदिर में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर एक भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. कलश यात्रा में मुख्य रूप से 501 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया. यह यात्रा मां बागेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बंगाली टोला, रानीपतरा बाजार, पैकागोला और अगाटोला होते हुए चांदी कठुआ पहुंच. वहां यादव टोला के समीप पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. पूरी यात्रा के दौरान भक्त माता के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शीतल जल, शरबत और जूस की व्यवस्था की गई थी. मुख्य रूप से चांदी पंचायत की सरपंच रीना देवी और पूर्व सरपंच गुंजन देवी ने अपने-अपने आवास पर कलश यात्रियों के लिए ठंडे पानी और शरबत का प्रबंध कर सेवा भाव का परिचय दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुफस्सिल पुलिस की टीम भी पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद दिखी. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह, विवेका यादव, बलवीर प्रसाद साह, अचिंत मेहता, बिरेन्द्र सिंह, पिन्टू वर्मा, सुकेश पाल, अनिरुद्ध सिंह, नशरुल आलम, विवेक दास, संजीव सिंह, विक्की मेहता, पंकज सिंह, कैलाश दास, अंगद मंडल, सुदीप सरकार, मनोज कुमार मोनू, संजीव कुमार ,संजय चौधरी, अनंत साह, राणा कुमार दास, सार्थक कुमार, अमृत कुमार, पवन दास, अमन आर्या, अरुण दास, विक्की कुमार, कुन्दन कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. मंदिर समिति ने बताया कि नवरात्र में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










