सुमरित उच्च विद्यालय में 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा जारी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Mar 2026 6:24 PM

विज्ञापन

बनमनखी/जानकीनगर

विज्ञापन

बनमनखी/जानकीनगर. सुमरित उच्च विद्यालय बनमनखी में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा चल रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ,पटना के निर्देशालोक में कक्षा 11 वीं तथा 9 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है.यह 24 मार्च को संपन्न होगी. बुधवार को कक्षा 11 वी में 222 छात्राएं तथा 205 छात्र अलग-अलग संकाय के उपस्थित रहे. उच्च माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षा संचालन संजय कुमार सिंह एवं अरूण कुमार तथा माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षा का संचालन सादिक अहसन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन