85 लीटर विदेशी शराब, तस्कर चाचा-भतीजा फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 5:35 PM
तस्कर चाचा-भतीजा फरार
भवानीपुर. बीती देर संध्या बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने छापामारी कर 85. 65 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि आश्रम टोला वार्ड संख्या 8 निवासी रंजीत मंडल अपने चाचा छोटे मंडल बलिया आश्रम स्थित वासा पर अंग्रेजी शराब छिपा कर रखा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल में पुअनि मृत्युंजय कुमार, पुअनि अरविंद राय, पुअनि अरविंद कुमार सिंह, सअनि शिवदास सिंह यादव व सशस्त्र बल के साथ छापामारी की गयी. आश्रम टोला बलिया स्थित छोटे लाल मंडल के बासा पर पहुंचे तो पुलिस गाड़ी देखकर दो व्यक्ति वासा से पीछे खेत होकर भागने में सफल रहे. दोनों की पहचान आश्रम टोला निवासी छोटेलाल मंडल एवं रंजीत मंडल के रूप में हुई. बासा की तलाशी में प्लास्टिक के बोरोंसे 750 एम एल का व्हिस्की 6 बोतल, 375 एम एल का व्हिस्की 106 बोतल, 180 एम एल का 230 बोतल कुल शराब 85. 66 लीटर 342 बोतल जब्त की गयी. छोटेलाल मंडल एवं रंजीत मंडल के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत थाना कांड संख्या 26/24 प्राथमिकी दर्ज की गयी. फोटो:– 31 पूर्णिया 6-छापेमारी में बरामद शराब के साथ थानाध्यक्ष एवं अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










