ePaper

किंग खान पर बिहार के पूर्णिया में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Updated at : 27 May 2016 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
किंग खान पर बिहार के पूर्णिया में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पटना / पूर्णिया : मशहूर अभिनेता शाहरूख खान पर बिहार के पूर्णिया में धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में दर्ज हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के गढ़बनैली गांव के रहने वाले अब्दुल गफ्फार ने कोलकाता की फाइनांस कंपनी प्रयाग ग्रुप के डाइरेक्टर वासुदेव बागची और […]

विज्ञापन

पटना / पूर्णिया : मशहूर अभिनेता शाहरूख खान पर बिहार के पूर्णिया में धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में दर्ज हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के गढ़बनैली गांव के रहने वाले अब्दुल गफ्फार ने कोलकाता की फाइनांस कंपनी प्रयाग ग्रुप के डाइरेक्टर वासुदेव बागची और उसके परिवार के अलावा शाहरूख खान पर भी के दर्ज कराया है. अब्दुल के मुताबिक प्रयास ग्रुप नाम के चिट-फंड फाइनांस कंपनी में इलाके के हजारों लोगों ने रुपये जमा किये और उन्हें अधिक लाभ मिलने का झांसा दिया गया. बाद में उस कंपनी ने अपना कारोबार समेट लिये और बंद हो गयी. जिससे गफ्फार और बहुत सारे लोगों के पैसे फंस गये.

प्रयाग ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे शाहरूख

पीड़ित का कहना है कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में फिल्म सिटी में शाहरूख खान ने कहा था कि प्रयाग कंपनी में आपलोग पैसे जमा कर सकते हैं. यह ग्रुप विश्वसनीय है और वह इसके ब्रांड एंबेसडर हैं. शाहरूख के कहने के बाद कंपनी पर विश्वास हो गया और उनलोगों ने अपनी जमा पूंजी प्रयाग फाइनांस कंपनी में जमा की. शाहरूख को कंपनी के साथ जुड़े होने से उन्हें कंपनी पर पूरा विश्वास हो गया लेकिन कंपनी ने उन्हें धोखा दिया और उनके पैसे लेकर भाग गयी.

शाहरूख पर धोखाधड़ी का मुकदमा

इस मामले को लेकर पीड़ित ने कोर्ट में शाहरूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बादशाह खान पर मुकदमा दर्ज करने की बात आग की तरह पूर्णिया शहर में फैल गयी है. लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी है. प्रयाग फाइनेंस कंपनी में सीमांचल के हजारों लोगों ने पैसा जमा किया है. चिट-फंड कंपनियों पर सवाल उठने के बाद यह कंपनी पैसा के साथ कार्यालय बंद कर वहां से चली गयी. सीमांचल के हजारों लोगों का पैसा इस कंपनी में फंसा हुआ है.

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी पर भी हुआ है केस

वहीं दूसरी ओर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर गुरुवार को पटना के गांधी मैदान थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गांधी मैदान थाने में केस दर्ज कराया है. मनोज तिवारी वास्तु बिहार के ब्रांड एबेंसडर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन