आम से लदे पिकअप से 683 लीटर शराब बरामद

पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है
केनगर. चंपानगर थाना पुलिस ने कोही घाट चौक के समीप खड़े आम लदे एक पिकअप वैन से विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को बरामद कर लिया. साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कोठी घाट चौक के पास आम लदे एक पिकअप वैन पर अंग्रेजी शराब का कार्टून छिपा कर रखा गया है. पुलिस घटना स्थल पहुंची और बिना चालक के सड़क किनारे खड़े बीआर 11 जीइ 7810 पिकअप की तलाशी ली. जिसमें आम के कार्टून के बीच से विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब तथा बीयर की बोतल भरे 68 कार्टून बरामद किवे गये.बरामद विदेशी शराब में 395.25 लीटर व्हिस्की और 288 लिटर बीयर कुल वजन 683.25 लीटर शामिल है . कैप्शन- 9 पूर्णिया 18- जब्त विदेशी शराब एवं बीयर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










