लालू यादव नंगा तार हैं जो धरेगा वह मरेगा : पप्पू यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:31 AM
पूर्णिया : राजद सुप्रीमो लालू यादव बिजली का नंगा तार है जो धरेगा वह मरेगा. उक्त बातें मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने कही. श्री यादव मंगलवार को स्थानीय अजरुन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने लालू यादव पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस, सीपीआइ, सीपीएम पार्टी को […]
पूर्णिया : राजद सुप्रीमो लालू यादव बिजली का नंगा तार है जो धरेगा वह मरेगा. उक्त बातें मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने कही. श्री यादव मंगलवार को स्थानीय अजरुन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने लालू यादव पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस, सीपीआइ, सीपीएम पार्टी को लालू ने समाप्त कर दिया अब नीतीश कुमार को निगलने पर लगे हैं.
उन्होंने नीतीश, लालू एवं सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सत्ता में रहने के लिए, एक सत्ता में कैसे आये और एक परिवार को सत्ता में कैसे लाये, इसके लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विगत सात वर्ष में राज्य के मजदूर करीब करीब पलायन कर चुके हैं. शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है, भू विवाद गहराता जा रहा है. और भ्रष्टाचार चरम पर है.
पक्ष एवं विपक्ष पार्टियां गरीबों एवं किसानों के थाली से रोटी छीनने पर उतारू है. खास कर कोशी एवं सीमांचल के लोगों की जिंदगी जानवरों से बदतर हो गयी है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए तीसरे विकल्प की जरूरत है. इसलिए अब उनका सीधा संघर्ष नफरत फैलकर जात पात एवं धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं के खिलाफ होगी. उन्होंने कहा कि नीतीश एवं लालू दो विचार धारा है जो कभी मिल कर नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि बढ़ेगा बिहार बदलेगा बिहार और मैं बदलूंगा बिहार. इस मौके पर डिप्टी मेयर सह युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, जयवर्धन सिंह, राजेश यादव, संजय पोद्दार, अजय जायसवाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










