बारात में हर्ष फायरिंग, डीजे पर डांस के दौरान युवक को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन
बारात में हर्ष फायरिंग, डीजे पर डांस के दौरान युवक को लगी गोली

अस्पताल में इलाजरत जख्मी

Purnia news: घायल युवक की पहचान कालीगंज जीवन चौक निवासी कुंदन कुमार पासवान के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है.

विज्ञापन

Purnia news : पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बारात निकलने के दौरान डीजे की धुन पर हथियार लहराते हुए डांस कर रहे युवकों में से एक ने फायरिंग कर दी, जिसकी गोली पास में खड़े युवक के पैर में जा लगी. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

घायल युवक की पहचान कालीगंज जीवन चौक निवासी कुंदन कुमार पासवान के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है.

डीजे पर डांस के दौरान चली गोली

घायल कुंदन कुमार ने बताया कि उनके घर के पास कालीगंज क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान बारात निकल रही थी. इसी दौरान चार युवक डीजे की तेज धुन पर नाच रहे थे. आरोप है कि इनमें से दो युवक हाथ में देशी पिस्तौल लेकर हथियार लहराते हुए डांस कर रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक युवक ने फायरिंग कर दी. गोली सीधे कुंदन कुमार के पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

हर्ष फायरिंग पर फिर उठे सवाल

शादी और अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस घटना के बाद एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन और अवैध फायरिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं.

ALSO READ : मकई सुखाने के विवाद में किसान की चाकू गोदकर हत्या

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन