उमस भरी गर्मी से आज मिल सकती है राहत, तेज हवा और बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाए हल्के बादल

सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है. हालांकि मौसम का मिजाज दोपहर तक बदल सकता है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्णिया समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं. पिछले दो दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को आज राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जतायी गई है.

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने वज्रपात की भी आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है. हालांकि मौसम का मिजाज दोपहर तक बदल सकता है.

मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बारिश होने पर उमस में कमी आने के आसार हैं.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आसमान में बादल रहने के बावजूद तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही थी. ऐसे में आज संभावित बारिश से मौसम सुहाना होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन