नियोजन मेला में 374 अभ्यर्थियों का किया गया औपबंधिक रूप से चयन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
नियोजन मेला में 374 अभ्यर्थियों का किया गया औपबंधिक रूप से चयन

जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन मेला का डीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन मेला का डीएम ने किया उद्घाटन पूर्णिया. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत जिला नियोजनालय पूर्णिया द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया के परिसर में आयोजित किया गया.नियोजन मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने किया. इस मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना है. नियोजन मेला में निजी सेक्टरों के कुल 26 नियोजकों ने लगभग 950 रिक्तियों के साथ भाग लिया.इस मेले में नियोजकों द्वारा कुल 1060 बायोडेटा प्राप्त किया गया, इसमें से 374 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया. इस नियोजन मेले में जिला उद्योग केंद्र, पूर्णिया, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र पूर्णिया सहित कुल 5 सरकारी स्टॉल द्वारा 459 अभ्यर्थियों का अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया. उद्यमिता को बढ़ाने पर दिया गया जोर इस मौके पर उन्होने कहा कि नियोजन मेला के माध्यम से जिला के युवकों एवं युवतियों के लिए विभिन्न रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं. डीएम ने बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित सात निश्चय 3 के निश्चयों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी.जिला पदाधिकारी ने जिले में उद्यमिता को बढ़ाने पर जोर दिया.साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नियोजन मेले का आयोजन और वृहद पैमाने पर हो, जिसमें जिले में अवस्थित सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जाए.नियोजन मेला में उप निदेशक (नियोजन), कोशी प्रमंडल, सहरसा,अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), पूर्णिया, श्रम अधीक्षक पूर्णिया, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया एवं प्रबंधक,जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, अररिया उपस्थित थे.नियोजन मेला का संचालन जिला नियोजन पदाधिकारी, पूर्णिया, जिला कौशल प्रबन्धक, पूर्णिया, कनीय सांख्यिकी सहायक, पूर्णिया एवं जिला नियोजनालय पूर्णिया के कर्मियों द्वारा किया गया.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन