पूर्णिया में 3.85 लाख महिलाओं को मिला महिला रोजगार योजना का लाभ
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 5:53 PM
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 21 लाख महिला लाभुकों को योजना का लाभ मिला है.
विज्ञापन
प्रथम चरण में दो लाख 13 हजार 156, दूसरे चरण में एक लाख दो हजार 420 व तीसरे चरण में 75 हजार से अधिक परिवारों को मिली राशि
पूर्णिया. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 21 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹ 2,100 करोड़ की राशि का अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार भवन, पूर्णिया में आयोजित किया गया. पूर्णिया जिले में अभी तक कुल तीन लाख 85 हजार से अधिक परिवारों को प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से तीन अरब 85 करोड़ रुपये राशि का अंतरण किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल समेत 200 से अधिक जीविका दीदियां उपस्थित थी. पूर्णिया के जिला मुख्यालय समेत सभी 14 प्रखंड मुख्यालयों, 45 संकुल संघों तथा 2500 से अधिक ग्राम संगठनों में इस कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया. वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारित इस कार्यक्रम को जिले की तीन लाख से अधिक जीविका दीदियों ने देखा व सुना. 26 सितंबर को प्रथम चरण में पूर्णिया की कुल दो लाख 13 हजार 156, दूसरे चरण में एक लाख दो हजार 420 तथा तीसरे चरण में 75 हजार से अधिक परिवारों को अभी तक योजना के तहत 10 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है. बुधवार को महानंदा सभागार में संपन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल लाजिमी खातून, आरती कुमारी, अंजू सिन्हा, रीना देवी और तरन्नुम परबीन ने इस योजना के तहत लाभांवित होकर इस राशि से शुरू किये गए अपने रोजगार की बात सबसे साझा की.इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर रोजगार की तरफ अभिमुख करना है. अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिए प्रारंभिक राशि 10 हजार दी जा रही है. बाद में आकलन कर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है. अपनी पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










