शिविर में 28 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 30 Nov 2025 6:25 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत युवा जागृति मंच द्वारा रजनी चौक स्थित त्रिदेव विवाह भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मंच संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए. आयोजन को सफल बनाने मे रक्तदाताओं का बेहतरीन सहयोग रहा.कार्तिक चौधरी ने सभी रक्तदाता बंधुओं का इस मानव सेवा कार्य मे सहयोग के लिये आभार प्रकट किया.आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी, आलोक लोहिया एवं प्रबुद्ध रक्तवीरों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे आलोक लोहिया ,सुमन सिंह, मुकेश कुमार, सौमिक मित्रा, प्रीतम पिर्यदर्शी, राकेश रंजन,सोनु मंडल, प्रसन्न पिर्यदर्शी, सन्नी यादव, दिनेश महतो, मनीष कुमार आदि सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा. इस रक्तदान शिविर मे 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यह 49 वां ब्लड डोनेशन हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










