ePaper

सीमांचल के 34 कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट पर 25983 नामांकन, दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द

Updated at : 24 Jul 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
सीमांचल के 34 कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट पर 25983 नामांकन, दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द

दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द

विज्ञापन

पूर्णिया. सीमांचल के 34 कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 25983 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जायेगी. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार को विश्वविद्यालय नामांकन समिति के निर्णय के आलोक में प्रथम मेधा सूची का नामांकन पूर्ण कर लिया गया है. अब यह तिथि आगे विस्तारित नही की जायेगी. प्रथम मेधा सूची के आधार पर गुरुवार को सायं 5 बजे तक सभी महाविद्यालयों में 25983 विद्यार्थियों ने नामांकन ले लिया है. कला संकाय में 20413, वाणिज्य संकाय में 958 और विज्ञान संकाय में 4612 नामांकन लिया गया है. प्रथम मेधा सूची के आधार पर 78 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने अपना नामांकन ले लिया है. दूसरी मेरिट लिस्ट में निम्न अंक वालों को मौका द्वितीय मेधा सूची जारी करने की अधिसूचना जल्द जारी की जायेगी . द्वितीय मेधा सूची में शेष बचे निम्न अंक वाले छात्र छात्राओं को मौका दिया जाएगा. जिन विद्यार्थियों ने प्रथम मेधा सूची में चयनित होने के बाद जिस भी कारण से नामांकन नही लिया है उन्हें द्वितीय मेधा सूची से बाहर रखा जायेगा. तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए कर सकेंगे फ्रेश अप्लाई द्वितीय मेधा सूची के नामांकन पूर्ण होने के पश्चात समर्थ पोर्टल खोला जाएगा, जिसमे विद्यार्थी अपने ऑनलाइन नामांकन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे. जिन विद्यार्थियों का नामांकन महाविद्यालय द्वारा गलत जानकारी भरने के कारण रोका गया है, ऐसे विद्यार्थी भी द्वितीय मेधा सूची के नामांकन पूर्ण होने के पश्चात अपने ऑनलाइन नामांकन फॉर्म में सुधार कर नामांकन हेतु तृतीय मेधा सूची के लिये अप्लाई कर सकेंगे. अभी समर्थ पोर्टल बंद रहेगा. ऐसे विद्यार्थी जो नामांकन हेतु एप्लाई नहीं कर सकें हैं, वे भी द्वितीय मेधा सूची के नामांकन पूर्ण होने के पश्चात् नामांकन हेतु फ्रेश अप्लाई कर सकेंगे. कटिहार के दो और कॉलेज में होगा नामांकन अलहाज नईमुद्दीन शाहीदी कॉलेज, निस्ता, कटिहार में कला और वाणिज्य संकाय में तथा सीमांचल डिग्री कॉलेज, कटिहार में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में सत्र 2025 2029 में नामांकन हेतु द्वितीय मेधा सूची के नामांकन पूर्ण होने के पश्चात फ्रेश एप्लाई किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन