ePaper

रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह

Updated at : 15 Jun 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त  का किया गया संग्रह

युवा जागृति मंच, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति व श्री कृष्ण सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस व रक्तवीर स्व लक्ष्मण गांधी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. युवा जागृति मंच, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति व श्री कृष्ण सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस व रक्तवीर स्व लक्ष्मण गांधी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद उत्साह के साथ रक्तवीरों ने रक्तदान किया. शिविर में सहयोग करने वाले संगठनों को संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने आभार व्यक्त किया. रक्तदान शिविर में शशि भगत, दीपक सिंह, विवेक आनंद, दिनेश महतो, जमाल ख़ान, नितीश व मारवाड़ी महिला महिला समिति की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल, सचिव बबीता डोकानियां, डा निशा प्रकाश, रक्तदान प्रमुख निक्की अग्रवाल, रश्मि गर्ग, नीतु मोदी, ज्योति अग्रवाल ने भागीदारी निभायी. संगीता पारीख ने ब्लड डोनेशन किया. शिविर में राहुल कुमार, संजीव कुमार, प्रशांत तिवारी, दीपक सिंह,प्रीतम कुमार, मंजेश कुमार, दिनेश महतो, जमाल ख़ान आदि ने रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन