चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और रैली निकाली. तमाम कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को अपनी मांगों का […]
विज्ञापन
पूर्णिया : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और रैली निकाली. तमाम कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसमें कर्मियों ने 51 एवं 102 एंबुलेंस चालक संघ की 11 सूत्री मांगें शामिल हैं. प्रदर्शन एवं रैली का नेतृत्व संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह कर रहे थे.
प्रदर्शन को सफल बनाने में प्रमंडलीय मंत्री सुमन्त कुमार सिन्हा, संयुक्त मंत्री विशाल कुमार, संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, राज्य संरक्षक दयानंद सिंह, सम्मानित अध्यक्ष भवतारिणी शरण, जिला संघ के संरक्षक सच्चिदा प्रसाद साह एवं राजेन्द्र रजक की अहम भूमिका रही. इस प्रदर्शन में महिला समिति की उप संयोजिका निशा सिंह, जिला उप संयोजिका अनिता कुमारी, संयुक्त मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष पंकज राय, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, विशेष शाखा अध्यक्ष शंभू ठाकुर, मंत्री राज कुमार भारती, कटिहार के जिला मंत्री कृष्णानंद सिंह, अररिया जिला के मंत्री अनसारुल होदा, किशनगंज के जिला मंत्री राजीव कमल आदि समेत चारों जिलों के स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










