खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए आज होगी उन्मुखीकरण कार्यशाला

Updated at : 18 Oct 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए आज होगी उन्मुखीकरण कार्यशाला

पूर्णिया : लोहिया ग्रामीण स्वच्छता बिहार अभियान को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इन्दिरा गांधी स्टेडियम के मैदान में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पूर्णिया जिला को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उन्मुखीकरण कार्यशाला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ किया जायेगा. कार्यशाला के माध्यम से आम […]

विज्ञापन
पूर्णिया : लोहिया ग्रामीण स्वच्छता बिहार अभियान को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इन्दिरा गांधी स्टेडियम के मैदान में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पूर्णिया जिला को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उन्मुखीकरण कार्यशाला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ किया जायेगा. कार्यशाला के माध्यम से आम समुदाय के बीच व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए लोगों के बीच जागरूक करने की पहल है.
उन्मुखीकरण कार्यशाला में लगभग दो हजार लोगों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यशाला में सभी वरीय अधिकारी, कनीय अधिकारी व पंचायत स्तरीय कर्मचारी भाग लेंगे. जीविका समूह की दीदीओं भी कार्यशाला में शामिल होंगे. कार्यशाला का उद्घाटन डीएम राहुल कुमार द्वारा किया जायेगा. इसकी पूरी तैयारी प्रशासन की ओर से की गयी है.
कार्यशाला में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल के एसडीओ, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सभी अनुमंडल लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता, डीइओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएओ, सभी डीसीएलआर,कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, डीपीआरओ, जिला योजना पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कनीय व वरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन