गुलाबबाग में परवान चढ़ रहा गणपति महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Updated at : 05 Sep 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : गुलाबबाग में महागणपति महोत्सव की रौनक अब परवान चढ़ने लगी है. एक तरफ जहां देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है वहीं दूसरी ओर मेला में भी लोग जुटने लगे हैं. अलबत्ता गुलाबबाग के व्यापारियों ने पूजन के साथ हवन कर गणपति बप्पा से आर्थिक मंदी से देश को उबारने […]
विज्ञापन
पूर्णिया : गुलाबबाग में महागणपति महोत्सव की रौनक अब परवान चढ़ने लगी है. एक तरफ जहां देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है वहीं दूसरी ओर मेला में भी लोग जुटने लगे हैं. अलबत्ता गुलाबबाग के व्यापारियों ने पूजन के साथ हवन कर गणपति बप्पा से आर्थिक मंदी से देश को उबारने के लिए मन्नतें मांगी. बुधवार को सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.
बुधवार को सुबह होते ही गणपति के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया. पंडित संजय ठाकुर ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन की शुरुआत की. पूजन के बाद स्थानीय व्यापारियों ने आर्थिक मंदी को लेकर हवन किया और व्यापार वृद्धि के लिए विशेष पूजा की.
यहां गणपति पूजन को देश की समृद्धि एकता अखंडता और व्यावसायिक उत्थान से जोड़ कर देखा जाता है. यहां गणपति महोत्सव का आगाज भी कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के विजय के बाद हुआ था. उस समय से यहां हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.
बीती रात जागरण का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया. इधर, गणपति महोत्सव में आयोजित मेला में भी भीड़ लगातार बढ़ रही है. यहां न केवल कोसी और सीमांचल बल्कि नेपाल और बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. गुलाबबाग के घरों में दूर दराज से मेहमान भी इस मौके पर आते हैं और दस दिनों तक चलने वाले गणपति महोत्सव का आनंद उठाते हैं. यही वजह है कि गणपति मेला देर रात तक गुलजार रहता है.
कोलकाता के कलाकारों ने कराया भजन अमृत का पान
मंगलवार की देर शाम गणपति मेला में सांस्कृतिक मंच के उद्घाटन के बाद भजन संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. इसमें कोलकाता के भजन गायकों ने सभी भक्तों को भजन अमृत का पान कराया. कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि दर्शक दीर्घा में बैठे श्रद्धालु श्रोता झूम उठे.
भजन गायिकी का यह दौर देर रात तक चलता रहा. इसमें न केवल स्थानीय लोग बल्कि बाहर से आये भक्तों ने भी भागीदारी निभायी. बुधवार की देर शाम स्कूली बच्चों ने गणपति पूजा के मंच पर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गुरुवार को आदिवासी बच्चों और शुक्रवार व शनिवार को प्रिंस डांस एवं गणेश डांस ग्रुप के बच्चों की प्रस्तुति दी जायेगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




