धमदाहा में परिवार नियोजन से हुआ 13 ऑपरेशन

अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा
धमदाहा. अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में गुरुवार को परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, सर्जन डॉ. बागेश्वर कुमार, मूर्च्छक डॉ मुस्ताक आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया . मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि छोटा परिवार सुख का आधार है. परिवार नियोजन करने में किसी तरह कोई दिक्कत या कमजोरी नहीं है. मौके पर अस्पताल प्रबंधक विकल कुमार, प्रभारी डीसीएम विनोद कुमार, वरीय लिपिक संतोष कुमार झा ,लेखपाल शिल्पी पांडे आदि उपस्थित थे. इस दौरान डॉ. बागेश्वर कुमार ने 13 लोगों का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया. नौ महिलाएं एवं चार पुरुष का एनएसबी ऑपरेशन डॉ बागेश्वर कुमार एवं मूर्च्छक डॉ. मुस्ताक आलम ने किया. फोटो. 19 पूर्णिया 13- मौके पर मौजूद डॉक्टर एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










