मतदान केंद्र स्थानांतरित किये जाने पर वोट बहिष्कार का निर्णय

खड़गपुर : जमुई लोकसभा के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले वासुदेवपुर के बूथ संख्या-253 और 254 को गांव से तीन किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय राय टोला स्थानांतरित किये जाने पर ग्रामीण मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. मतदाता अर्जुन यादव, अयोध्या यादव, विकास कुमार यादव, रामचंद्र तांती, बिन्देश्वरी पंडित सहित अन्य ने […]
खड़गपुर : जमुई लोकसभा के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले वासुदेवपुर के बूथ संख्या-253 और 254 को गांव से तीन किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय राय टोला स्थानांतरित किये जाने पर ग्रामीण मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. मतदाता अर्जुन यादव, अयोध्या यादव, विकास कुमार यादव, रामचंद्र तांती, बिन्देश्वरी पंडित सहित अन्य ने गांव के दो बूथ स्थानांतरित किये जाने पर नाराजगी जताते हुए बताया कि वासुदेवपुर के पंचायत भवन मतदान केंद्र से प्राथमिक विद्यालय रायटोला की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है. वासुदेवपुर के इस मतदान केंद्रों पर 1985 से लोकसभा एवं विधानसभा के साथ पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण होता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










