बिहार : रिमांड होम में हाउस फादर समेत दो की गोली मार हत्या, हवाई फायरिंग करते 5 बाल कैदी फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 8:40 PM
पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया रिमांड होम के पांच बाल कैदियों ने बुधवार की शाम हाउस फादर समेत दो लोगों की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पांचों कैदी हवाई फायरिंग करते हुए रिमांड होम से फरार हो गये. मरनेवालों में हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और बाल कैदी सरोज कुमार शामिल हैं. […]
पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया रिमांड होम के पांच बाल कैदियों ने बुधवार की शाम हाउस फादर समेत दो लोगों की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पांचों कैदी हवाई फायरिंग करते हुए रिमांड होम से फरार हो गये. मरनेवालों में हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और बाल कैदी सरोज कुमार शामिल हैं. विजेंद्र पूर्णिया के गढ़बनैली के रहनेवाले थे, जबकि सराेज मधेपुरा जिले का निवासी था. घटना के बाद रिमांड होम में दहशत का माहौल है.
सूचना मिलते ही मौके पर पूर्णिया के डीएम प्रदीप कुमार झा और एसपी विशाल शर्मा रिमांड होम पहुंचे और हालात का जायजा लिया. डीएम प्रदीप झा ने बताया कि गोली चलानेवाले पांचों लड़कों की पहचान कर ली गयी है. डीएम ने बताया कि घटना के बाद सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गयी है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
दो पहले रिमांड होम में मिली थीं नशीली दवाएं, इन पांचों के आये थे नाम
जानकार बताते हैं कि दो दिन पूर्व जांच के दौरान रिमांड होम में कोरेक्स समेत अन्य नशीली दवाइयां बरामद की गयी थीं. जांच के दौरान इन्हीं पांचों लड़कों के नाम आये थे. कहा जाता है कि इसी के कारण इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










