शराब पीकर हंगामा करते 12 व्यक्ति गिरफ्तार
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 7:47 PM
रौटा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे बारह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
बैसा. रौटा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे बारह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में मो राशीद, ग्राम लालटोली, थाना अमौर, करबल कुमार, ग्राम शीशा बाड़ी, थाना रौटा, विनोद कुमार, ग्राम कुदैली, थाना रंगैली, जिला मोरंग, नेपाल, मो नादिर, ग्राम पोखरया, थाना रौटा, मो अबुल, नुर आलम, दोनों ग्राम ढरिया, थाना अमौर, मो मजहर, ग्राम ढरिया, मो आफताब, मो सोहेल, दोनों ग्राम पंदरपुर, थाना रौटा, मो कैसर, ग्राम कोहबारा, मो नुरसेद, अबुजर आलम, दोनों ग्राम रंगा माटी, थाना अमौर, सभी जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया है. उक्त सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










