जश्न-ए-आजादी के लिए पूर्णिया तैयार

पूर्णिया : देश की आजादी के जश्न के लिए पूर्णिया सज कर अब तैयार है. बुधवार को स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा जहां बिहार के आपदा प्रबंधन हवं लघु जल संसाधन मंत्री सह पूर्णिया के प्रभारी मंत्री दिनेश चंद्र यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. […]
पूर्णिया : देश की आजादी के जश्न के लिए पूर्णिया सज कर अब तैयार है. बुधवार को स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा जहां बिहार के आपदा प्रबंधन हवं लघु जल संसाधन मंत्री सह पूर्णिया के प्रभारी मंत्री दिनेश चंद्र यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इससे पहले आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी और प्रभारी मंत्री परेड की सलामी लेंगे. इस स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी. इस नजरिये से स्टेडियम और आस पास की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है. बुधवार की सुबह 9 बजे से स्टेडियम में यह जश्न शुरू होगा और देर शाम कला भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से इसका समापन किया जाएगा. इस बीच व्यवहार न्यायालय, आयुक्त कार्यालय और समाहणालय व पुलिस कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे. आजादी के इस जश्न की अमूमन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
बुधवार की शाम इन तैयारियों को फाइनल टच दिया गया. इधर, पुलिस ग्राउंड में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामान्य लोग भी भाग ले सकते हैं. शाम में कला भवन में बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है जिसमें स्कूली बच्चों की अहम भागीदारी होगी. कलाकारों ने बुधवार को पूर्वाभ्यास कर खुद को प्रस्तुति के लिए तैयार भी किया. कला भवन के मुक्ताकाश मंच को खास तौर पर सजाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




