छापेमारी में 10 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

तस्कर फरार
भवानीपुर . थानाक्षेत्र के गोंदवारा पथकैली पंचायत के भमेठ मुसहरी टोला से 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. इस दौरान धंधेबाज भमेट मुसहरी टोला निवासी रसमणि ऋषि एवं सजनी देवी चकमा देकर भाग गये. छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुनील कुमार कर रहे थे. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष पटना सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई कर शराब जब्त की गयी. फरार दोनों व्यक्ति पर युक्ति संगतधारा के अंतर्गत कांड अंकित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




