छपरा कोर्ट परिसर में आरोपित को गिरफ्तार करने पर भड़के वकील, विरोध के बाद बैरंग लौटी पुलिस

छपरा कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक आरोपी को पुलिस पकड़ कर ले जाने लगी. वकीलों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया. वकीलों का कहना था कि अदालत में समर्पण करने कोर्ट परिसर में आ चुके आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है.
छपरा. छपरा कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक आरोपी को पुलिस पकड़ कर ले जाने लगी. वकीलों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया. वकीलों का कहना था कि अदालत में समर्पण करने कोर्ट परिसर में आ चुके आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. इसी बात को लेकर अधिवक्ता एकजुट हो गये और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे.
अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस नियम खिलाफ गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. कोर्ट में सरेंडर करने आये अभियुक्त को गिरफ्तार करने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं है. इस पर पुलिस पदाधिकारी ने विरोध किया, तो अधिवक्ताओं से नोकझोंक होने लगी. पुलिस पदाधिकारी का कहना था कि वे नियम सम्मत गिरफ्तारी के लिए आये हैं. काफी हो-हल्ला के बावजूद अधिवक्ताओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी. विरोध का स्वर इतना तेज कर दिया कि कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही भी रोक दी गयी.
दोनों तरफ से काफी देर तक बहस होती रही. अंत में वकीलों ने कोर्ट से स्टे ऑडर पा लिया और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा. अधिवक्ताओं ने कहा कि आये दिन पुलिस अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है. ऐसे में पुलिसकर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भी कोर्ट प्रशासन से आग्रह किया जाएगा.
अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि पुलिस अपनी आदतों में सुधार नहीं लाती है, तो जनहित याचिका दायर करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा. बताया जाता है कि घटना होने के बाद पुलिस मामला तो दर्ज कर लेती है, लेकिन अनुसंधान या आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई नहीं करती है. जब पुलिस को पता चलता है कि आरोपित कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आ रहा है तो वो बैठे बिठाये उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करती है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




