भागलपुर में छात्र की आत्महत्या की दौड़ी खबर, परिजनों ने गेट तोड़ने का किया विरोध, अन्दर का नजारा देख हैरान...

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर पुलिस को सूचना मिली कि कमरा का दरवाजा कल से बंद है. आवाज लगाने के बाद भी अंदर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आ रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जब दरवाजा को तोड़ा गया तो युवक रूम के अंदर जिंदा मिला. लेकिन युवक अचेत अवस्था में था. उसकी सांसे चल रही थी.

विज्ञापन

भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के बरारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कल देर रात से ही अपने कमरे में बंद है. दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी कई बार आवाज लगाई, लेकर अंदर से किसी प्रकार की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को युवक के रूम में बंद होने की खबर दी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनके आने के बाद ही दरवाजा खोला जाए. वहीं पुलिस ने युवक को मृत समझकर मौके पर एएफएसएल की टीम को भी बुलवा लिया.

युवक की हालत नाजुक

पुलिस द्वारा जब दरवाजा को तोड़ा गया तो युवक रूम के अंदर जिंदा मिला. लेकिन युवक अचेत अवस्था में था. उसकी सांसे चल रही थी. पुलिस और आम लोगों के द्वारा युवक को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी इलाज चल रहा है. युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल युवक की हालत ऐसी कैसे हो गयी, इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है. युवक का नाम अनमोल बताया जा रहा है.

Also Read: गोपालगंज के बसडीला बाजार में तनाव, CCTV फुटेज के आधार 6 लोगों को उठाया. मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार खंजरपुर मोहल्ले के एक लॉज में अनमोल नामक युवक कल देर रात से ही अपने कमरे में बंद था. सुबह जब मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया तब अंदर से कोई आवाज नहीं आई. जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को युवक के रूम में बंद होने की खबर दी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनके आने के बाद ही दरवाजा खोला जाए. पुलिस ने युवक को मृत समझ लिया था. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन