मुंगेर : मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, दबंगों ने दरोगा पर किया जानलेवा हमला 

Edited by Prashant Tiwari
Updated:
विज्ञापन

दरोगा संतोष कुमार

मुंगेर : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नंदलालपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

मुंगेर, राणा गौरीशंकर : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नंदलालपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में मुफस्सिल थाना पुलिस के दरोगा संतोष कुमार पर दबंगों ने तेज हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में वह वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

दरोगा पर किया जानलेवा हमला 

हमले के बाद पुलिस टीम में शामिल लोगों ने संतोष कुमार को तत्काल इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लेकर गए. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस टीम पर हमले के बाद घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार एसडीपीओ अभिषेक आनंद  पहुंचे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें : अररिया : दरोगा की हत्या में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह के दौरान घटना को दिया था अंजाम

इसे भी पढ़ें : लालू राज में बैल के लिए हुआ था अपहरण, मोदी के मंत्री ने सुनाई बिहार में RJD शासनकाल की कहानी

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन