बिहार के लोग ऐसे घटा सकते हैं अपना बिजली बिल, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा
बिहार में 2.11 करोड़ बिजली ग्राहकों के लिए अपडेट
Bihar Smart Meter: बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा निर्देश दिया है. राज्य में अब तक करीब 92 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. बिहार समेत सभी राज्यों को इसकी रफ्तार बढ़ाने को कहा गया है. जानिए नए निर्देश का बिहार के बिजली उपभोक्ताओं पर क्या असर होगा.
Bihar Smart Meter: केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य के सभी बिजली ग्राहकों के लिए स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी है.
सरकार का मानना है कि इस नए सिस्टम से उपभोक्ताओं को बिल्कुल सही बिजली बिल मिलेगा. साथ ही लोग खुद देख सकेंगे कि वे दिनभर में कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं, जिससे बिजली वितरण कंपनियों की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा.
देशभर में बिहार का डंका
स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में पूरे देश में बिहार सबसे आगे चल रहा है. बिहार में बिजली के कुल 2.11 करोड़ उपभोक्ता हैं, जिनमें से रिकॉर्ड 92 लाख से अधिक ग्राहक अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवा चुके हैं. बिहार के लोग इसका सीधा फायदा उठा रहे हैं.
केंद्र सरकार ने बिहार के ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को भी चिट्ठी भेजकर निर्देश दिया है कि जहां भी मोबाइल या इंटरनेट नेटवर्क उपलब्ध है, वहां तय समय सीमा के भीतर बाकी बचे सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा किया जाए.
बिहार के हर बिजली उपभोक्ता के लिए नियम लागू
बिजली मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने का नियम बिहार के प्रीपेड (स्मार्ट रीचार्ज वाले) और पोस्टपेड दोनों तरह के बिजली उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होगा.
मंत्रालय के अनुसार यह केवल एक तकनीकी सेटिंग है. स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिहार के उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग और मीटर रीडिंग की गड़बड़ियों से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पीक आवर्स में बिजली बचाकर कम कर सकेंगे बिल
बिहार के उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर का एक और बड़ा फायदा Time of Day (ToD) Tariff व्यवस्था होगी. इसके तहत जब बिजली की मांग और दरें ज्यादा होंगी (पीक आवर्स), उस समय बिहार के लोग बिजली की खपत घटाकर अपना बिल कम कर सकेंगे. इसके अलावा बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग को केंद्र की RDSS योजना से भी मदद मिल रही है, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार छोटा रीचार्ज भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ के निवेश का प्लान तैयार, सम्राट चौधरी का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








