बिहार को पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, भागलपुर-बांका समेत इन जिलों के लिए है खुशखबरी..

Published at :07 Mar 2024 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
PM Modi and Nitish

पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार (File)

बिहार को पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की सौगात पीएम मोदी देंगे. जानिए किन जिलों को मिलेगी ये सौगात..

विज्ञापन

बिहार को फिर से बड़ी सौगात मिलने वाली है. पीएम मोदी सात मार्च को वर्चुअल मोड में बिहार के पर्यटन से जुड़ी पांच योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. भागलपुर के सुल्तानगंज से बाबाधाम देवघर जाने वाले शिवभक्तों के लिए विशेष सुविधाएं अब प्रदान की जाएंगी. ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बांका स्थित मंदार पर्वत के विकास के लिए 45 करोड़ की कई योजनाओं का आज वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे. जबकि सारण जिलान्तर्गत आमी मंदिर परिसर के विकास के लिये भी सौगात दी जाएगी.

पर्यटन से जुड़ी पांच योजनाएं जानिए..

पर्यटन से जुड़ी पांच योजनाओं में सुल्तानगंज से बाबाधाम के रास्ते में कांवरियों की सुविधाएं,मंदार और अंग परिपथ की योजनाओं, जैन सर्किट में वैशाली और गांधी सर्किट में भितिहरवा आश्रम की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जबकि सारण जिलान्तर्गत आमी मंदिर परिसर के विकास के लिये केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रथम चरण में प्रसाद योजना अन्तर्गत कुल रु 12.26 करोड़ की योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री वर्चुअल मोड में करेंगे. इस दौरान पर्यटन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार वैशाली में उपस्थित रहेंगे. पर्यटन मंत्री डॉ.कुमार ने प्रधानमंत्री को बिहार के पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए संरचनात्मक विकास के कार्य करवाने के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी.

मंदार पहाड़ी की तलहटी में विकसित किया गया है आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज

पर्यटन मंत्री डॉ.प्रेम कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर देवघर के रास्ते में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विभिन्न जगहों पर बेंच, विश्राम के लिए रेन शेल्टर, पर्यटक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया, शौचालय और प्याउ आदि का निर्माण कराया गया है.वहीं मंदार और अंग परिपथ पर बांका जिले के मंदार पहाड़ी की तलहटी में आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण किया गया है.जैन सर्किट में शामिल वैशाली में पर्यटको के लिए विश्राम कक्ष, पीने का पानी और शौचालय आदि सुविधाओं का निर्माण किया गया है.जबकि गांधी सर्किट के तहत भितिहरवा आश्रम में चहारदिवारी, थीमेटिक गेट, प्रदर्शनी हॉल, जनसुविधा, कैफेटेरिया, चरखा, वाटर फाउन्टेन, ड्रिकिंग वाटर कियोस्क, सिवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लान्ट, सोलर पावर सिस्टम, पार्किंग, पाथवे, स्थल विकास और बाह्य प्रकाश आदि की व्यवस्था की गयी है.

बांका के मंदार पर्वत के विकास के लिए क्या-क्या मिलेगा..

ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार पर्वत के विकास के लिए 45 करोड़ की कई योजनाओं का आज वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित रहेंगे. मंदार तराई स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पर्यटन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. मालूम हो कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत तकरीबन 45 करोड़ की योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि मंदार पर्वत एवं आसपास के क्षेत्र के विकास से यहां पर्यटन को और अधिक गति मिलेगी.

देश-विदेश से आते हैं पर्यटक, मिलेंगी सुविधाए..

बताया कि मंदार पर्वत का पौराणिक व आध्यात्मिक महत्व है. यहां बड़ी संख्या में देश एवं विदेश से पर्यटक आते हैं. पापहरिणी लेक, रेन स्लेटर, चेंजिंग रूम, टॉयलेट, सोलर लाइट सोलर हाई मार्क्स लाइट, स्टेप टू शिव टेंपल टू जैन टेंपल, पाथवेज इंटरप्रिटेशन सेंटर, थेमेटिक पार्क स्ट्रीट लाइट ऐसे कई महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं का उद्घाटन आकाश गंगा, मंदार हिल, अवंतिका नाथ टेंपल पर किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज परिसर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को पर्यटन विभाग के जनरल मैनेजर और अन्य पदाधिकारी के द्वारा तैयारी का जायजा लिया गया. रोपवे प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रोजेक्टर के जरिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन