Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें सपाट, राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ तक बदले दाम

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 28 Nov 2023 8:07 AM

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: आज सुबह छह बजे WTI Crude Oil हरे निशान में रहते हुए 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, Brent Crude Oil की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, ये 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सपाट बनी हुई है. ग्लोबल आर्थिक परिवेश में विशेषज्ञों की राय है कि अगले कुछ दिनों तक कीमतों में राहत मिल सकती है. आज सुबह छह बजे WTI Crude Oil हरे निशान में रहते हुए 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, Brent Crude Oil की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, ये 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिया है. राष्ट्रीयस्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आयी नरमी का ग्राहकों को लाभ मिलता हुए नहीं दिख रहा है. हालांकि, वैट टैक्स की कीमतों में बदलाव के कारण तेल की कीमतें बदली है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है. यहां पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 102.75 रुपये और डीजल 94.34 रुपये आज सुबह से बिक रहा है.

अन्य शहरों में बदले तेल के दाम

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. आज यहां पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर जबकि, डीजल 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं, आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 27 पैसे का इजाफा हुआ है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये लीटर बिका रहा है. वहीं, नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये और गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में आज लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 50 पैसे और डीजल के लिए 49 पैसे ज्यादा देना होगा. हिमाजल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है. पेट्रोल की कीमत में 55 और डीजल की 49 पैसे बढ़ी है. इसके साथ ही, उत्तराखंड, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है. जबकि, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लोगों को थोड़ी राहत मिली है. यहां, पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आयी है.

Also Read: चीन में गिरते रियल एस्टेट सेक्टर की आग बैंकिंग तक पहुंची, मच सकता है कोहराम, आर्थिक मंदी की आहट से सहमा देश

शुक्रवार को कच्चे तेल के वायदा भाव में आयी थी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 14 रुपये की तेजी के साथ 6,388 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का दिसंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 14 रुपये या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,388 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 11.514 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.41 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.09 प्रतिशत घटकर 81.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार द्वारा तय होते हैं और यह एक डायनामिक प्रक्रिया है जो विभिन्न कारगर कारकों पर निर्भर करती है. यहां कुछ मुख्य कारक हैं जो इस प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं:

  • आंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य (International Market Prices): भारत उपयोगकर्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के विश्वासपूर्वक संग्रहित वितरण नेटवर्क नहीं है. इसलिए, विश्व बाजार में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में उत्तराधिकार खत्म होने के बावजूद, भारत अंत में मात्रा और वितरण में परिभाषित है.

  • कर और शुल्क (Taxes and Duties): पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को निर्धारित करने में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए जाने वाले कर और शुल्क शामिल होते हैं. यह आमतौर पर विभिन्न अद्यावधिक निर्णयों के आधार पर बदल सकते हैं.

  • राज्य सरकारों का योगदान (State Government Contribution): राज्य सरकारें भी पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित करने के लिए अपने योगदान को शामिल कर सकती हैं. वे अपने राज्य में विभिन्न शुल्क और करों को लागू कर सकते हैं.

  • मुद्रा की मांग और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति (Demand for Currency and Supply of Petroleum Products): पेट्रोलियम उत्पादों की मांग और उनकी आपूर्ति के बीच संतुलन भी मूल्यों को प्रभावित कर सकते हैं. यदि उत्पादों की मांग अधिक है और आपूर्ति कम है, तो मूल्यों में वृद्धि हो सकती है. उत्पादों की मांग कम है और आपूर्ति अधिक है, तो मूल्यों में कमी हो सकती है.

  • निर्यात और आयात की घटनाएं (Export and Import Events): विभिन्न निर्यात और आयात की घटनाएं भी पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन