Patna : गंगा किनारे रॉड पकड़ कर रिल्स बना रहा था युवक, हाथ छूटा, लापता

एलसीटी घाट के पास गंगा नदी में बुधवार को रिल्स बना रहा 17 वर्षीय युवक तेज धारा में बह गया. एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.
पटना. पाटलिपुत्र थाने के एलसीटी घाट के पास गंगा नदी में बुधवार को रिल्स बना रहा 17 वर्षीय युवक तेज धारा में बह गया. उसकी पहचान मैनपुरा के महंत हनुमान शरण कॉलेज के पास रहने वाले भोला के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पहुंची. इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया. थानेदार ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है. एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन लापता भोला का कुछ पता नहीं चल सका. मिली जानकारी के अनुसार भोला अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के दौरान रिल्स बना रहा. निर्माण कार्य में लोहे का रॉड लगा था. उसी को पकड़ कर वह रिल्स का वीडियो शूट करवा रहा था. अन्य दोस्त भी गंगा नदी में छलांग लगा कर वापस किनारे आ रहे थे. इतने में भोला ने डुबकी लगायी और ऊपर आने के क्रम में हाथ छूट गया. हाथ छूटते ही तेज बहाव में भोला बहने लगा. दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह लापता हो गया. युवक की डूबने के खबर सुनते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




