पत्नी से झगड़ा कर ससुराल में युवक ने कर ली खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 12:50 AM
Patna News : पुरानीबाजार, कुकुहिया टोला स्थित ससुराल में शनिवार की शाम पत्नी से झगड़ा कर 25 वर्षीय युवक गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली.
मसौढ़ी. पुरानीबाजार, कुकुहिया टोला स्थित ससुराल में शनिवार की शाम पत्नी से झगड़ा कर 25 वर्षीय युवक गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली. रविवार की सुबह जब उसकी पत्नी चाय देने गयी तो वह मृत मिला.
इस संबंध में मृतक के भाई विनय प्रसाद ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. मिली जानकारी के मुताबिक स्व केशव राम का पुत्र सुनील कुमार मूल रूप से पुनपुन थाने के बाकरपुर, जटडुमरी का रहनेवाला था, लेकिन वह दानापुर में गोला रोड में किराये के एक मकान में रहता था और बीपीएससी कार्यालय में अनुबंध पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी था. वह शनिवार को ससुराल थाने के पुरानीबाजार, कुकुहिया टोला आया था. शाम में उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और रात में जब पत्नी कमरे में सोने गयी तो वह उसे भगा दिया और कमरे में अकेला ही सो गया. इसी बीच रात में गले में रस्सी का फंदा डाल खुदकुशी कर ली. इधर सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची. बाद में शाम में एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूना संग्रह की. उसके बाद पुलिस शव बरामद कर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि सुनील कुमार ने दो साल पूर्व पुरानीबाजार, कुकुहिया टोला निवासी विजय राम की पुत्री से शादी की थी. उसके माता पिता पूर्व में ही गुजर चुके थे. वह चार भाई था. लेकिन उसने अपनी शादी में किसी भी भाई को नहीं बुलाया था. पुलिस ने बताया कि उसे शराब पीने की भी लत थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










