Patna: 22 करोड़ की लागत से पटना में बनेगा वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, 5 से ज्यादा खेलों के लिए होगी शानदार व्यवस्था
सांकेतिक फोटो
Patna: बिहार में खेल संरचना को सशक्त करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए पाटलिपुत्र खेल परिसर में अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है. लगभग 22 करोड़ की लागत से बन रहा यह स्टेडियम आधुनिक तकनीक, ग्रीन बिल्डिंग सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है.
Patna: बिहार में खेलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्रण शंकरण ने जानकारी दी कि पाटलिपुत्र खेल परिसर में एक नया अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है. इस परियोजना का निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (BSBCCL) द्वारा किया जा रहा है.
क्या-क्या बनाया जायेगा
करीब 2878 वर्ग मीटर में फैले इस स्टेडियम का मुख्य आकर्षण एक 41 फीट ऊंचामल्टीपरपज हॉल होगा. इसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग समेत अन्य इनडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा एक अलग बिल्डिंग में खिलाड़ियों के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम, वार्म-अप जोन, प्रशासनिक ऑफिस, वेलकम रूम और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.
इंटरनेशनल लेवल का बनाया जायेगा
स्टेडियम में लगभग 25,000 वर्ग फीट में लकड़ी का फ्लोर बिछाया जाएगा. इसे आधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम, लाइट और लाइव प्रसारण की सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और फर्नीचर लगाए जाएंगे. साथ ही विद्युत सबस्टेशन, UPS बैकअप और CCTV आधारित निगरानी प्रणाली की भी व्यवस्था की जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
किनके निगरानी में काम पूरा होगा
परियोजना को EPC मॉडल पर लागू किया जाएगा, जिसमें मिट्टी परीक्षण से लेकर संरचनात्मक डिज़ाइन, निर्माण और कमीशनिंग तक की सभी जिम्मेदारियां ठेकेदार की होंगी। सभी कानूनी स्वीकृतियों और तकनीकी निरीक्षण का कार्य IIT/NIT विशेषज्ञों की निगरानी में पूरा किया जाएगा. लगभग 22 करोड़ की लागत से बनने के बाद यह इंडोर स्टेडियम खिलाडियों को सभी आधुनिक सुविधा प्रदान करेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीनों की रजिस्ट्री होगी आसान, सरकार ने जारी किया नया निर्देश, नई नीति लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










