ePaper

कार्यकर्ता सभी वर्गों के बीच जाकर जोड़ने का काम करें

Updated at : 26 Apr 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता सभी वर्गों के बीच जाकर जोड़ने का काम करें

विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के विचारों के साथ पार्टी का एक-एक नेता, कार्यकर्ता गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों एवं समाज के सभी वर्गों से अपने आप को जोड़ें.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के विचारों के साथ पार्टी का एक-एक नेता, कार्यकर्ता गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों एवं समाज के सभी वर्गों से अपने आप को जोड़ें. उन्होंने कहा इसके लिए जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है.उसका निर्वहन ईमानदारी सें करें. पार्टी कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा जिस तरह से भाजपा और एनडीए के लोग सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफाॅर्म पर अफवाह फैला रहे हैं, उसका मुकाबला हमें अपने संगठन के माध्यम से विचारों के आधार पर आगे बढ़ाना होगा. हमारे पास पुरखों की विरासत, विचार, सोच के साथ-साथ लालू प्रसाद के जैसा मजबूत नेतृत्व है,जो देश की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक न्याय के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द के प्रति हमेशा चिंतित रहते हैं. मौके पर शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंगनीलाल मंडल,अली अशरफ फातिमी, अवध बिहारी चौधरी, डाॅ कांति सिंह, मनोज कुमार झा, संजय यादव, अभय कुमार सिंह कुशवाहा, झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन