पीएमसीएच की लचर व्यवस्था को दिखाने के लिए महिला ने बनाया वीडियो, तो गार्ड ने की मारपीट

औरंगाबाद से अपनी सास का इलाज कराने पहुंची महिला ने पीएमसीएच की लचर व्यवस्था का वीडियो बनाया, तो गार्ड ने उनके साथ मारपीट की
संवाददाता, पटना औरंगाबाद से अपनी सास का इलाज कराने पहुंची महिला ने पीएमसीएच की लचर व्यवस्था का वीडियो बनाया, तो गार्ड ने उनके साथ मारपीट की. साथ ही पति को भी पीटा गया. यह घटना 17 सितंबर की है. इस संबंध में औरंगाबाद के मदनपुर थाने के घोड़ा डिहरी निवासी महिला ज्योति कुमारी ने पीएमसीएच में इलाज में लापरवाही और गार्ड के खिलाफ बदसलूकी व मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. ज्योति कुमारी ने पीरबहोर थाने की पुलिस को बताया है कि वह अपने पति विकास कुमार सिंह के साथ सास कलावती कुंवर का इलाज कराने के लिए पीएमसीएच आयी थी. पर्ची कटाने के बाद वे लोग ओपीडी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर गये. वहां के गार्ड ने तीसरी मंजिल पर जाने को कहा. इस पर उसने गार्ड को बताया कि पहली मंजिल ही उन लोगों को बताया गया है. इसके बाद वहां मेडिकल कैंप में जाकर पूछताछ की जाती है, तो यह जानकारी मिलती है कि डॉक्टर उठ गये हैं. इसके बाद वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसी बीच एक गार्ड आकर मोबाइल फोन छीनने लगा. जब मोबाइल नहीं दिया, तो मारपीट व बदसलूकी की गयी. इसके बाद गार्ड का इंचार्ज भी आया और उसने दरवाजा बंद करने का निर्देश अपने सहयोगियों को दिया. साथ ही मारपीट करने के लिए कहा. इसके बाद पति के साथ भी मारपीट की गयी. ज्योति ने बताया कि उसने किसी तरह से लोगों के बीच में जाकर हल्ला किया, तो पति और सास को छोड़ा गया. इधर, पीरबहोर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




