दुल्हिनबाजार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

patna news: दुल्हिनबाजार. थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गयी एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
दुल्हिनबाजार. थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गयी एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को है. पश्चिमी सिटी एसपी ने बताया कि 15 अगस्त की देर शाम दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गयी एक महिला के साथ गांव के ही कुछ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. जिसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने दुल्हिनबाजार थाने में गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया. वहीं गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरवल जिला के किंजर थाना अंतर्गत अटौलह गांव निवासी अरविंद कुमार, दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है. गांजा के साथ विक्रता गिरफ्तार मनेर. रविवार को रामपुर दियारा गांव में 50 ग्राम गांजा के साथ एक विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मनेर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घर में रखकर गांजा बेचने का काम रामपुर दियारा में एक युवक कर रहा है. सूचना पर मनेर थाने के एसआइ अफसर अली ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 50 ग्राम गांजा के साथ रंगेहाथ रामपुर दियारा के अखिलेश्वर सिंह के पुत्र रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




