ट्रेन से उतरने में पटरी पर गिरी महिला, कट कर हुई मौत

Updated at : 21 Jun 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने में पटरी पर गिरी महिला, कट कर हुई मौत

तारेगना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार की दोपहर 55 वर्षीया महिला ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म से नीचे चली गयी और ट्रेन से कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी

विज्ञापन

मसौढ़ी. पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार की दोपहर 55 वर्षीया महिला ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म से नीचे चली गयी और ट्रेन से कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पटना भेज दिया. इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 03340 डाउन गया पटना सवारी गाड़ी से धनरूआ के असरफगंज की दिनेश यादव की पत्नी लालती देवी तारेगना स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उतरने लगी. इसी दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से उसका हाथ ट्रेन के गेट में लगे हैंडल से छूट गया और वह प्लेटफार्म के नीचे पटरी पर चली गयी. इसी दौरान ट्रेन खुल गयी और उसकी मौत ट्रेन से कटने से मौके पर ही हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन