पटना-आरा-सासाराम फोरलेन निर्माण में एनएचएआइ देंगे मदद

Updated at : 11 Jul 2024 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना-आरा-सासाराम फोरलेन निर्माण में एनएचएआइ देंगे मदद

एनएच-119ए पटना-आरा-सासाराम फोरलेन सड़क के पैकेज-2 (गड़हनी-पातर और सदीसोपुर-असनी खंड) के निर्माण के लिए एनएचएआइ ने निविदा जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना एनएच-119ए पटना-आरा-सासाराम फोरलेन सड़क के पैकेज-2 (गड़हनी-पातर और सदीसोपुर-असनी खंड) के निर्माण के लिए एनएचएआइ ने निविदा जारी कर दी है. इसकी अंतिम तिथि सात अगस्त 2024 है. करीब 46.40 किमी लंबाई में बनने वाली इस सड़क की अनुमानित लागत करीब 1397.84 करोड़ रुपये है. इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार का आभार जताया है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के निर्माण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हर प्रकार का सहयोग दिया जायेगा. इस परियोजना अंतर्गत सोन नदी पर बिंदौल-कोषीहान के बीच एक पुल का निर्माण भी शामिल है. यह कोइलवर के वर्तमान पुल से लगभग 10 किमी अपस्ट्रीम में प्रस्तावित है. आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड के तहत 74.43 किमी लंबाई में फोरलेन बनाने के लिए 1143.36 करोड़ की लागत से पहले ही निविदा आमंत्रित की जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन