अस्पष्ट फोटो या हस्ताक्षर वाले अभ्यर्थी केंद्राधीक्षक को देंगे घोषणापत्र

Edited by ANUPAM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष और सदस्य तथा राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए तीन से पांच मई तक परीक्षा होने वाली है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष और सदस्य तथा राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए तीन से पांच मई तक आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे वैसे अभ्यर्थी जिनके आवेदन में फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट है, परीक्षा के दिन केंद्राधीक्षक को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणापत्र भरकर देंगे. देने से पहले इस घोषणापत्र में निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकायेंगे व निर्दिष्ट स्थान पर अपना हस्ताक्षर हिंदी और अंग्रेजी में करेंगे. अभ्यर्थी पहचान के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन में दर्ज पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर परीक्षा केंद्र पर जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUPAM KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUPAM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन