एनडीए उम्मीदवार के रूप में ही सूर्यगढ़ा से लड़ेंगे चुनाव : प्रह्लाद

Updated:
विज्ञापन
एनडीए उम्मीदवार के रूप में ही सूर्यगढ़ा से लड़ेंगे चुनाव : प्रह्लाद

लखीसराय के सूर्यगढ़ा के विधायक प्रह्लाद यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा के विधायक प्रह्लाद यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे एनडीए के टिकट पर मैदान में उतरेंगे. हालांकि, टिकट जदयू या भाजपा में से किस दल से मिलेगा, इसका फैसला नेतृत्व करेगा. प्रह्लाद यादव ने पिछले साल विश्वास मत के दौरान राजद छोड़ कर नीतीश सरकार को समर्थन दिया था. प्रह्लाद यादव 2020 में राजद के टिकट पर विधायक बने थे. हाल ही में जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बयान दिया था कि सूर्यगढ़ा जदयू की पारंपरिक सीट है और वहां से जदयू का ही कोई उम्मीदवार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन