पत्नी को प्रेमी से बात करने पर रोका, तो पति की पिटाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 11:35 PM

विज्ञापन

पटना सिटी. प्रेमी से मोबाइल फोन पर बात कर रही पत्नी को जब पति ने रोका, तो गुस्सायी पत्नी ने मायके से भाइयों को बुला कर पति की पिटाई करा दी.

विज्ञापन

पटना सिटी. प्रेमी से मोबाइल फोन पर बात कर रही पत्नी को जब पति ने रोका, तो गुस्सायी पत्नी ने मायके से भाइयों को बुला कर पति की पिटाई करा दी. घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र में घटी है. दंपती का विवाद थाना में पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि अगमकुआं थाना के शीतला नगर मुहल्ला निवासी शैलेश कुमार ने पत्नी और साले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसमें पुलिस को बताया गया है कि वह जब घर पहुंचा, तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही है. उसने बात करने का विरोध किया, तो पत्नी मारपीट पर उतर आयी. इसी बीच उसने फोन कर भाई मनीष को बुला लिया. पत्नी का भाई मनीष चार युवकों को बुला लिया. इन लोगों ने मारपीट करते हुए चार चक्का वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. सोने की चेन व तीन लाख रुपये लेकर भी फरार हो गये. जाने के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन