Khan Sir Reception Card: खान सर की पत्नी का क्या है नाम? रिसेप्शन कार्ड भी वायरल, जानिए तारीख और वेन्यू

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 May 2025 9:30 PM

विज्ञापन

Khan Sir Reception Card: मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने अपनी शादी की खबर सबसे पहले अपने छात्रों को क्लास में सुनाई. मजाकिया अंदाज में उन्होंने 2 जून को रिसेप्शन और 6 जून को छात्र भोज की घोषणा की, जिसका कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Khan Sir Reception Card: देशभर के लाखों छात्रों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने अपनी शादी की खबर सबसे पहले अपने छात्रों को क्लासरूम में दी. उन्होंने हमेशा की तरह मजाकिया अंदाज में कहा, “जब मेरी शादी की डेट फिक्स हुई, तभी भारत-पाक युद्ध की खबर आ गई. ऐसे समय में शादी की घोषणा करना ठीक नहीं लगा, इसलिए चुप रहा. अब जब सब शांत है, तो 2 जून को रिसेप्शन रख दिया है और 6 जून को आप सबके लिए भोज भी तय कर दिया है. “

2 जून को है खान सर का रिसेप्शन, कार्ड हो रहा वायरल

इस ऐलान के साथ ही उनका रिसेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम के साथ पूरा वेन्यू और समय लिखा है. रिसेप्शन 2 जून को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक Panache Banquets, सगुना मोड़, दानापुर, पटना में होगा. कार्ड पर उनकी दुल्हन का नाम ए.एस. खान दर्ज है.

स्मार्ट बोर्ड पर लड़की का बनाया स्केच

क्लास में जब छात्रों ने दुल्हन की तस्वीर दिखाने की जिद की, तो खान सर ने हाजिरजवाबी दिखाते हुए स्मार्ट बोर्ड पर एक लड़की की स्केच बना दी और बोले, “यही दिखती हैं, बिलकुल ऐसी ही. क्या आप लोग सोचते हैं कि मैं ड्रॉ करना नहीं जानता?”

युद्ध के दौरान हमने ब्याह भी कर लिया…

इससे पहले भी खान सर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे छात्रों के सामने शादी का जिक्र करते हुए कहते हैं, “युद्ध के दौरान हमने ब्याह भी कर लिया, ये बात सबसे पहले तुम लोगों को बता रहे हैं क्योंकि हमारा वजूद तुम लोगों से है.”

खान सर न सिर्फ अपनी यूनिक टीचिंग स्टाइल के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी देशभक्ति, साफगोई और विनम्रता भी युवाओं को खूब पसंद आती है. मूल रूप से फैजल खान नाम से पहचाने जाने वाले खान सर ने एक समय सेना में जाने का सपना देखा था, लेकिन बाद में शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा. उनकी कोचिंग से पढ़कर हजारों छात्रों ने सरकारी नौकरियों में सफलता पाई है.

Also Read: पीएम मोदी बिहार को देंगे 50 हजार करोड़ की सौगात, पटना में भव्य स्वागत की तैयारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन