Video: लाठी में तेल पिलाकर सड़क पर उतरी हिंदू सेना, आपत्तिजनक हालत में मिले कपल्स तो तोड़ देंगे कोना-कोना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Feb 2025 1:37 PM

विज्ञापन
hindu bhavani sena video| Valentine Day Video: Hindu Bhavani Sena took to the streets of Patna with sticks
hindu bhavani sena video

Valentine Day Video: पटना में वैलेंटाइन डे के अवसर पर हिन्दू शिवभावनी सेना ने विरोध का ऐलान किया है. पटना की सड़कों पर सेना के अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र अपने समर्थकों के साथ लाठी लेकर उतरे हैं. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Valentine Day Video: पटना में वैलेंटाइन डे के अवसर पर हिन्दू शिवभावनी सेना ने विरोध का ऐलान किया है. पटना की सड़कों पर शिवभवानी सेना के अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र अपने समर्थकों के साथ लाठी लेकर उतरे हैं. हाथ में हनुमान चालीसा भी लिए हैं. पोस्टर के जरिए उन्होंने प्रेमी जोड़ों को कुछ दिनों पहले ही हिदायत दी थी. पोस्टर पर लिखा हुआ था कि ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना.’ उन्होंने कहा है कि वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति नहीं है, आज 14 फरवरी को पुलवामा के वीरों को सम्मान दें.

लठ् और डंडा बजाकर सिखाया जाएगा सबक

उन्होंने आगे कहा कि वेलेंटाइन डे के नाम पर मुहब्बत के नाम पर चॉकलेट से शुरू होकर नोचने तक का गंदा खेल होता है. पटना में यदि ऐसी अश्लीलता, नंगापन, धर्मांतरण और लव जिहाद करोगे तो हिंदू शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता टोली बनाकर ऐसे लोंगो पर नजर रखी है. जिसे लठ् और डंडा बजाकर सबक सिखाया जाएगा. लाठी और डंडा में तेल पिलाकर तैयार कर लिया गया है.

Also Read: बिहार में महिला प्रिंसिपल से पीट गए गुरु जी! वीडियो में देखिए खूब चले जूते-चप्पल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन