वक्फ बोर्ड विधेयक मुसलमानों के हित में : ललन सिंह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 1:25 AM

विज्ञापन

लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश वक्फ बोर्ड विधेयक को एनडीए की सहयोगी जदयू ने समर्थन किया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश वक्फ बोर्ड विधेयक को एनडीए की सहयोगी जदयू ने समर्थन किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में कहा कि जदयू इस बिल के समर्थन में है. यह बिल मुसलमान विरोधी नहीं है, बल्कि मुसलमानों के हित में है. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल को लेकर विपक्ष गलत बातें फैला रहा है. अयोध्या के मंदिर का उदाहरण दिया जा रहा है, जबकि विपक्ष को मंदिर और संस्थान में अंतर समझ में नहीं आ रहा है. श्री सिंह ने कहा कि यह विधेयक संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है और सरकार को इसके लिए कानून बनाने का हक है. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कोई बंटवारा नहीं हो रहा है. कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यक की बात कर रहा है. इस देश में हजारों पंजाबी सिखों को मारने का काम कांग्रेस ने किया है. हम इसके गवाह हैं. उन्होंने कहा कि इस बिल को लाया जाना चाहिए. कोई भी संस्था पारदर्शी तरीके से काम करे,यही बिल में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन