वक्फ संशोधन अधिनियम से महिला अधिकारों में वृद्धि होगी

Updated:
विज्ञापन
वक्फ संशोधन अधिनियम से महिला अधिकारों में वृद्धि होगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने भागलपुर मे आयोजित वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान को भाजपा प्रदेश कार्यालय से ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम से महिला अधिकारों में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने भागलपुर मे आयोजित वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान को भाजपा प्रदेश कार्यालय से ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम से महिला अधिकारों में वृद्धि होगी. वक्फ आय से महिलाओं की स्थिति खासकर विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथों के भरण-पोषण के लिए सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि वक्फ के निर्माण में पारदर्शिता और मानकीकरण में वृद्धि से देशभर की सभी वक्फ संपत्तियों के विवरण को पारदर्शिता और निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी. यह अधिनियम बोहरा और आगाखानी मुसलमानों के अधिकारों को मान्यता देकर, उनके प्रतिनिधित्व और शासन को बढ़ाता है.उन्हें अलग वक्फ बोर्ड और राज्य वक्फ बोर्डों में प्रतिनिधित्व प्रदान करता है. यह सांसदों,न्यायाधीशों, विशेषज्ञों और गैर-मुस्लिमों जैसे विविध सदस्यों को शामिल करके केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्डो का पुनर्गठन भी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन