पटना एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज के लिए करना होगा अभी इंतजार, पार्किंग बे के निर्माण में भी लगेगा वक्त

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Patna Airport (सांकेतिक )

Patna Airport: एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण उसी जगह पर होना है, जहां वर्तमान टर्मिनल भवन है. नया टर्मिनल भवन उसके पीछे बन रहा है. ऐसे में इसके टूटने के बाद ही यहां एयरोब्रिज और नये पार्किंग बे का निर्माण होगा.

विज्ञापन

Patna Airport: पटना. नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद पटना एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण शुरू होगा. पटना एयरपोर्ट पर पांच एयरोब्रिज और छह नये पार्किंग बे का निर्माण होना है. साथ ही चार वर्तमान पार्किंग बे को भी नये सिरे से व्यवस्थित किया जाना है. लेकिन, एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण उसी जगह पर होना है, जहां वर्तमान टर्मिनल भवन है. नया टर्मिनल भवन उसके पीछे बन रहा है. ऐसे में इसके टूटने के बाद ही यहां एयरोब्रिज और नये पार्किंग बे का निर्माण होगा.

मार्च में लोकार्पित हो जायेगा नया टर्मिनल

बताया जाता है कि मार्च में नये टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो जायेगा और अप्रैल में इसका उद्घाटन होने के साथ ही यह चालू हो जायेगा. उसके बाद वर्तमान टर्मिनल को तोड़ कर यहां पार्किंग बे और एयरोब्रिज का निर्माण शुरू होगा. पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का 90 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है. कंक्रीट, लोहे और प्लास्टर का काम पूरा हो चुका है और लकड़ी लगाने का काम चल रहा है. दीवारों के प्लास्टर पर वाल पुट्टी लगाने का काम भी जारी है और लगभग 60 फीसदी हिस्से में यह काम हो चुका है.

अगले दो माह में पूरा होगा नये टर्मिनल का काम

बताया जा रहा है कि नये टर्मिनल भवन के कुछ हिस��सों में अभी पेंटिंग की जा रही है और जहां पेंटिंग भी हो चुकी है, वहां निर्माण कार्य से संबंधित छोटी-छोटी कमियों को दूर कर उसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. लगभग 30 फीसदी हिस्से में अंतिम दौर का यह काम भी पूरी तरह हो चुका है और यह उद्धाटन के लिए तैयार है. शेष 70 फीसदी हिस्से में भी अगले दो महीने के भीतर इसे पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारी इस प्रोजेक्ट की विशेष निगरानी कर रहे हैं.

Also Read: बिहार सरकार को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन