ePaper

Bihar Metro: मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और गया में मेट्रो का इंतजार बढ़ा, एजेंसी ने सर्वे रिपोर्ट के लिए मांगा अतिरिक्त समय

Updated at : 20 Nov 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली metro

सांकेतिक

Bihar Metro: मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और गया में मेट्रो निर्माण के लिए किए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट नवंबर महीने में आनी थी, लेकिन अब सर्वे रिपोर्ट के लिए नई डेडलाइन तय कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Metro: बिहार के चार शहरों मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और गया में मेट्रो रेल की संभावना तलाशने के लिए किए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट अब दिसंबर में मिलेगी. चारों शहरों में सर्वे का काम कर रही एजेंसी राइट्स लिमिटेड ने सर्वे रिपोर्ट के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग से एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. एजेंसी ने जुलाई के आसपास सर्वे का काम शुरू किया था. पहले यह रिपोर्ट नवंबर तक देनी थी, लेकिन अब इसके लिए 31 दिसंबर की नई डेडलाइन तय की गई है.

क्षेत्र के विधायक और पार्षद आदि की राय भी ली जाएगी

नगर विकास एवं आवास विभाग के सूत्रों के अनुसार, सर्वे का काम अंतिम चरण में है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले डीएम की अध्यक्षता में बैठक होनी है. इस बैठक में संबंधित जिले के डीएम के अलावा क्षेत्र के विधायक, एमएलसी, मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद आदि की भी राय ली जाएगी.

बैठक के बाद तैयार होगी फाइनल सर्वे रिपोर्ट

विधायक आदि के साथ बैठक में सभी लोग सर्वे और संभावित रूट आदि पर चर्चा करेंगे. इसका उद्देश्य सर्वे रिपोर्ट और भविष्य में मेट्रो परिचालन के रूट या अन्य निर्णयों पर आम सहमति बनाना है. अभी तक सिर्फ दरभंगा में ही इससे संबंधित बैठक हुई है. अगले 15 दिनों में शेष तीन शहरों मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया में भी बैठक होने की संभावना है. इस बैठक के बाद ही मेट्रो सर्वे की अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी.

Also Read: पटना जू में 9 साल से बंद पड़ी टॉय ट्रेन जल्द होगी शुरू, जानें क्या होगा नया?

Also Read: Gaya News: भूंजा पहले कौन खरीदेगा, इस पर हुआ विवाद, युवक को इतना पीटा कि हो गयी मौत

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन