Voter Adhikar Yatra: पटना में आज बदले गए ट्रैफिक रूट, घर से निकल रहे बाहर तो पहले जानें ये जरूरी जानकारी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Sep 2025 7:54 AM
पटना में बदले गए ट्रैफिक रूट
Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज पटना में होगी. इससे पहले राजधानी में कई रूट बदल दिए गए हैं. सुबह से ही गांधी मैदान और इसके आस-पास किसी प्रकार के ऑटो या ई रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
Voter Adhikar Yatra: आज पटना में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा होने वाली है. जिसको लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदल दिए गए हैं. पटना के डीएम की तरफ से दिए गए आदेश के बाद सुबह से ही गांधी मैदान और इसके आस-पास किसी प्रकार के ऑटो या ई रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
जिला प्रशासन एक्टिव
आज वोटर अधिकार यात्रा का अंतिम दिन है और यह यात्रा गांधी मैदान से बेली रोड के अंबेडकर पार्क तक जाएगी. ट्रैफिक रूट बदलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. जिला प्रशासन की तरफ से गांधी मैदान और डाक बंगला चौराहा से आने जाने वाले यात्रियों के लिए कई रास्तों को बंद कर दिया है.
पटना जंक्शन से गांधी मैदान आना-जाना बंद
इसके साथ ही पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर ऑटो और ई रिक्शा का आना-जाना सुबह से पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया गया है. कुर्जी की तरफ से आने वाली वाहनों को एकता भवन से ही मोड़ दिया जाएगा. इसे गांधी मैदान नहीं आने दिया जाएगा. वहीं, भट्टाचार्य रोड से एग्जीबिशन रोड चौराहा होते हुए कोई भी गाड़ी गांधी मैदान की ओर नहीं आएगा. उन्हें भट्टाचार्य मोड़ पर ही रोका जाएगा. दूसरी तरफ राम गुलाम चौक से ही हर तरह के गाड़ियों को भट्टाचार्य रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा.
मछुआ टोली से गांधी मैदान तक आने की अनुमति नहीं
रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर कोई प्राइवेट गाड़ी, ऑटो, ई रिक्शा नहीं आने दिया जाएगा. साथ ही छज्जू बाग से गांधी मैदान की ओर आने वाले रास्ते को भी ब्लॉक कर दिया गया है. उन्हें गांधी मैदान आने नहीं दिया जाएगा बल्कि पुलिस लाइन से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा. मछुआ टोली की तरफ से गांधी मैदान आने वाले वाहनों को दिनकर गोलंबर की ओर से मोड़ दिया जाएगा, उन्हें गांधी मैदान आने की अनुमति नहीं होगी.
इलाकों में भी रहेगी रोक
जानकारी के मुताबिक, डाक बंगला चौराहा पर वोट अधिकारी के आने के समय भट्टाचार्य चौराहा, स्वामीनारायण तिराहा, महाराणा प्रताप गोलंबर, स्टेशन गोलंबर और कोतवाली की तरफ आने वाली सभी तरह के गाड़ियों को मोड़ दिया जाएगा. डाकबंगला चौराहा तक गाड़ियों के आने का परमिशन नहीं होगा. इस तरह से आज पटना में गांधी मैदान और इसके आस-पास के इलाकों में रूट बदले हुए रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










