ePaper

Voter Adhikar Yatra का आज 10वां दिन, सुपौल से शुरू होकर मधुबनी पहुंचेगा काफिला

Updated at : 26 Aug 2025 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
Rahul gandhi and tejashwi yadav voter adhikar yatra

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी और राहुल (File)

Voter Adhikar Yatra: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज 10वां दिन है. आज यह यात्रा सुपौल से मधुबनी तक निकाली जाएगी, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव शामिल होंगे. यात्रा के दौरान जनसंवाद, पदयात्रा और सभाएं होंगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर इंडिया गठबंधन बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रही है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा मंगलवार को सुपौल से शुरू होकर मधुबनी पहुंचेगी. आज यात्रा का 10वां दिन है. यात्रा में आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ प्रियंका गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे.

सुपौल में सुबह 9 बजे से शुरू होगी यात्रा

सुपौल में यह यात्रा सुबह 9 बजे हुसैन चौक से शुरू होगी और करीब चार किलोमीटर तक चलेगी. राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से आईटीआई कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे और फिर सड़क मार्ग से यात्रा स्थल पहुंचेंगे. यात्रा हुसैन चौक से निकलकर थाना चौक, महावीर चौक, लोहियानगर चौक और गौरवगढ़ होते हुए डिग्री कॉलेज में समाप्त होगी.

मधुबनी में यात्रा का रूट चार्ट

इसके बाद यह काफिला मधुबनी जिले में प्रवेश करेगा. वहां 74 किलोमीटर लंबी पदयात्रा प्रस्तावित है, जिसमें पहली बार राहुल और प्रियंका गांधी एक साथ शामिल होंगे. सुबह 9 बजे प्रवेश के बाद दोपहर 12:30 बजे फुलपरास के लोहिया चौक पहुंचने का कार्यक्रम है. पास ही झिलमिल ढाबा पर लंच रखा गया है. दोपहर 3:30 बजे से सिजौलिया दुर्गामंदिर परिसर में सामाजिक संवाद होगा. फिर यात्रा मोहना झंझारपुर से होकर राजे चौक, सरिसवपाही रोड से गुजरते हुए शाम 7:30 बजे सकरी अंदर ब्रिज पर रुकेगी और उसके बाद दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी. पूरे मार्ग पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी योगेंद्र कुमार ने खुद संभाली है. राहुल और प्रियंका की संयुक्त मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: राहुल-तेजस्वी-अखिलेश की तिकड़ी क्या बदल पाएगी बिहार चुनाव में महागठबंधन की तस्वीर?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन